हिंदू मंदिर पर हमलों को रोकने के लिए समुचित कदम उठाएं मोदी

ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे मानवाधिकार संगठनों पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा है कि दुनिया में अत्याचार और मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज ...

By INA News Desk
Nov 8, 2024 - 00:23
61 Views
हिंदू मंदिर पर हमलों को रोकने के लिए समुचित कदम उठाएं मोदी
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने कनाडा में हिंदू मंदिरों पर किए जा रहे हमलों पर जताया रोष। एसोसिएशन ने पीएम मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने पीएम मोदी से मांग की है कि वह कनाडा में हो रहे हिंदू मंदिर पर हमलों को रोकने के लिए समुचित कदम उठाएं और हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजीव सिंह का कहना है कि आतंकवाद और अलगाववाद का समर्थन मानवाधिकार नहीं करता है और जो भी देश आतंकवाद व अलगाववाद को आश्रय देता है वह स्वयं इसका खामियाजा भुगतता है। श्री सिंह ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री जो आज कर रहे है उसका खामियाजा कनाडा को आगे भुगतना होगा।

ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन जिलाध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे मानवाधिकार संगठनों पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा है कि दुनिया में अत्याचार और मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए मानवाधिकार संगठनों की स्थापना हुई थी लेकिन कनाडा में हिंदूओ के साथ अत्याचार होने पर भी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सामने नहीं आया है जोकि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement