Hardoi News: दर्दनाक सड़क हादसा- टैंपो पलटने से टैंपो चालक की मौत। 

जानकारी के अनुसार बासित नगर का रहने वाला विनय पुत्र रामनरेश टेंपो चलाकर अपनी आजीविका चलाता....

Mar 12, 2025 - 19:09
35 Views
Hardoi News: दर्दनाक सड़क हादसा- टैंपो पलटने से टैंपो चालक की मौत। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना
Hardoi News: मंगलवार की रात पिपरिया पुल के पास संदिग्ध अवस्था में एक टेंपो पलट गया। घायल अवस्था में टेंपो चालक को सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बासित नगर का रहने वाला विनय पुत्र रामनरेश टेंपो चलाकर अपनी आजीविका चलाता था।  पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मृतक के पिता रामनरेश के अनुसार एक सिपाही द्वारा उसे फोन किया गया था कि उसके बेटे का टेंपो पलट गया है। जब वह पिपरिया पुल के पास पहुंचा तो बेहोशी की हालत में उसका पुत्र घायल पड़ा हुआ था। मंगलवार की रात विनय को परिजनों द्वारा सीएचसी शाहाबाद में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने विनय को मृत घोषित कर दिया।

Also Read- Hardoi News: सरकार की हर योजना बहनों के परिवार में खुशियाँ लाने के लिए- राज्यमंत्री

बुधवार की सुबह 9:00 बजे डॉ अनुज  ने बताया कि ऑटो चालक को मृत अवस्था में सीएचसी लाया गया था। पुलिस को सूचना दे दी गई। वहीं, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच में जुट गई है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow