Hardoi News: रंजिश में दबंगों ने महिलाओं को पीटा, पुलिस द्वारा कार्यवाही का दिया गया आश्वासन। 

ग्राम गंजरी थाना सांडी निवासी रेनू देवी पत्नी महेंद्र होली में अपने गांव आई थी। गांव निवासी राम प्रसाद से पुरानी रंजिश को लेकर रेनू की ...

By INA News Desk
Mar 12, 2025 - 22:13
60 Views
Hardoi News: रंजिश में दबंगों ने महिलाओं को पीटा, पुलिस द्वारा कार्यवाही का दिया गया आश्वासन। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

Hardoi News: गंजरी/सांडी थाना क्षेत्र के गांव में पुरानी रंजिश में दबंगों द्वारा महिलाओं को लाठी डंडों से पीटा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम गंजरी थाना सांडी निवासी रेनू देवी पत्नी महेंद्र होली में अपने गांव आई थी। गांव निवासी राम प्रसाद से पुरानी रंजिश को लेकर रेनू की भाभी माधुरी पत्नी ओंकार की गांव निवासी राम प्रसाद से पुरानी रंजिश को लेकर कहां सुनी हो गई। 

Also Read- Hardoi News: दर्दनाक सड़क हादसा- टैंपो पलटने से टैंपो चालक की मौत।

जिस पर विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के राम प्रसाद अवधेश एवं जगन्नाथ ने रेनू देवी एवं माधुरी को लाठी डंडों से जमकर पीट दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान ही दबंगों ने महिलाओं द्वारा पहने गए सोने के जेवरों को भी छीन लिया। महिलाओं द्वारा घटना के संबंध में स्थानीय थाने पर सूचना दी गई। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow