Hardoi News: प्रधान की इलाज के दौरान हुई मौत, संदिग्ध प्रतीत होने पर घर वालों ने कराया पोस्टमार्टम।  

प्रधान को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रधान की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर द्वारा लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां....

By INA News Desk
Mar 12, 2025 - 22:18
98 Views
Hardoi News: प्रधान की इलाज के दौरान हुई मौत, संदिग्ध प्रतीत होने पर घर वालों ने कराया पोस्टमार्टम।  
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

Hardoi News: भटौली/सांडी। बीती  रात ग्राम प्रधान की तबीयत खराब होने पर घर वालों द्वारा अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान प्रधान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय यादव पुत्र सुंदर लाल यादव निवासी ग्राम भटौली के ग्राम प्रधान थे। शाम को प्रधान द्वारा घर वालों को शरीर में हो रही उलझन के संबंध में घर वालों को अवगत कराया गया।

जिस पर घर वालों द्वारा प्रधान को इलाज हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रधान की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर द्वारा लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां प्रधान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार वालों सहित गांव एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Also Read- Hardoi News: रंजिश में दबंगों ने महिलाओं को पीटा, पुलिस द्वारा कार्यवाही का दिया गया आश्वासन।

परंतु प्रधान की मौत संदिग्ध प्रतीत होने पर परिवार वालों द्वारा पुलिस से प्रधान के शव के पोस्टमार्टम के लिए कहा गया, जिस पर थाना सांडी पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। समाचार लिखे जाने तक प्रधान का शव घर पर आ जाने की सूचना प्राप्त हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement