Hardoi News: बियर ठेके पर मारपीट का दूसरा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस कर रही बाकी आरोपियों की तलाश ।

थानाध्यक्ष अरवल दृगपाल सिंह गौर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर विधिक कार्यवाही की जा रही है....

Mar 12, 2025 - 22:22
46 Views
Hardoi News: बियर ठेके पर मारपीट का दूसरा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस कर रही बाकी आरोपियों की तलाश ।

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

अरवल। बीते 8 मार्च को श्रीमऊ कस्बे में स्थित बियर के ठेके पर लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था जिसमें पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, बाकी आरोपी फरार थे। बाकी आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी, जिसमें एक आरोपी सोनू पुत्र राम सच्चे निवासी ग्राम करनपुर थाना अरवल को थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। 

Also Read-Hardoi News: प्रधान की इलाज के दौरान हुई मौत, संदिग्ध प्रतीत होने पर घर वालों ने कराया पोस्टमार्टम।

आरोपी पर गाली गलौज एवं मारपीट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष अरवल दृगपाल सिंह गौर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही कर विधिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं। शीघ्र ही उन अभियुक्तों  की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में किसी भी किस्म की गड़बड़ी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow