Hardoi News: हरदोई के प्रमुख चौराहों का नामकरण और मूर्तियों की स्थापना का प्रस्ताव पास। 

सदर विधायक नितिन अग्रवाल (Nitin Agarwal)के निर्देश पर नगर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण की योजना पर चर्चा हुई और विभिन्न प्रस्ताव...

By INA News Desk
Mar 12, 2025 - 22:44
125 Views
Hardoi News: हरदोई के प्रमुख चौराहों का नामकरण और मूर्तियों की स्थापना का प्रस्ताव पास। 

रिपोर्ट- अम्बरीष कुमार सक्सेना

Hardoi News: हरदोई नगरपालिका की बोर्ड बैठक नगरपालिका सभागार में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने की। बैठक में राज्यमंत्री और सदर विधायक नितिन अग्रवाल के निर्देश पर नगर के प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण की योजना पर चर्चा हुई और विभिन्न प्रस्ताव पास किए गए।

बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार, अब सिनेमा चौराहा का नाम बदलकर महाराणा प्रताप चौक रखा जाएगा, और यहां महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। जिंदपीर चौराहे का नाम बदलकर मदारा पासी चौक किया जाएगा, जहां मदारा पासी जी की मूर्ति लगाई जाएगी।

Also Read- Hardoi News: बियर ठेके पर मारपीट का दूसरा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस कर रही बाकी आरोपियों की तलाश ।

लखनऊ चुंगी का नाम अग्रसेन चौक रखा जाएगा और यहां अग्रसेन जी की मूर्ति लगाई जाएगी। साथ ही, सोल्जर बोर्ड चौराहे पर शहीद सैनिक की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, नगरपालिका के ईओ, अधिकारीगण और सभासद उपस्थित रहे। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि यह कदम शहर के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ लोगों के सम्मान और श्रद्धा को भी बढ़ाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow