Saharanpur : करोड़ों की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज और भारी मात्रा में डिजिटल सामान बरामद
मामले की जांच करते हुए उपनिरीक्षक पीयूष कुमार ने संदिग्ध बैंक खातों, मोबाइल लोकेशन और इंटरनेट से जुड़े सबूतों की गहराई से जांच की। उनकी सटीक तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीम ने गाजियाबाद के खोडा इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
सहारनपुर: सहारनपुर की साइबर क्राइम पुलिस को ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व और उपनिरीक्षक पीयूष कुमार की तकनीकी जांच व लगातार कोशिशों से ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये ऐंठने वाले दो जालसाजों को दबोचा गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से ठगी में इस्तेमाल होने वाला लैपटॉप, मोबाइल, पीओएस मशीन, स्कैनर, विभिन्न कंपनियों के कागजात, फर्जी पहचान पत्र, पासबुक, चेकबुक, एटीएम और सिम कार्ड सहित भारी मात्रा में डिजिटल और बैंकिंग सामान बरामद किया है।
यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब बेहट रोड के रहने वाले एक कारोबारी अंशुल गुप्ता से एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर 1.31 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी की गई थी। मामले की जांच करते हुए उपनिरीक्षक पीयूष कुमार ने संदिग्ध बैंक खातों, मोबाइल लोकेशन और इंटरनेट से जुड़े सबूतों की गहराई से जांच की। उनकी सटीक तकनीकी जांच के बाद पुलिस टीम ने गाजियाबाद के खोडा इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सद्दाम और जावेद अंसारी के रूप में हुई है।
पुलिस की पूछताछ और जांच में पता चला है कि ये दोनों आरोपी बेहद संगठित तरीके से फर्जी कागजात और बैंक खातों का इस्तेमाल कर पूरे देश में साइबर ठगी का जाल चला रहे थे। इनके खिलाफ पहले से ही साइबर अपराध से जुड़ी 13 शिकायतें दर्ज हैं। इस बड़ी सफलता के बाद एसपी सिटी व्योम बिंदल ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी दी और ठगों को पकड़ने वाली पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।
Also Click : Delhi Police Action: आदर्श नगर के होटल में महिला को थप्पड़ मारने वाले दारोगा पर गिरी गाज, पुलिस ने किया लाइन हाजिर
What's Your Reaction?




