Sambhal : मुहर्रम पर प्रशासन सख्त- 12 फीट से ऊंची नहीं होगी ताजिया-डीजे, नई परंपरा पर रोक, CCTV और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बैठक में ताजिया मार्गों, विद्युत तारों की ऊंचाई, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और जलभराव जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्ष
Report : उवैस दानिश, सम्भल
आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन ने साफ कर दिया कि किसी भी ताजिया या डीजे की ऊंचाई जमीन से 12 फीट से अधिक नहीं होगी और डीजे की आवाज शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप रखनी होगी।

बैठक में ताजिया मार्गों, विद्युत तारों की ऊंचाई, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और जलभराव जैसी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन मार्गों से ताजिए निकलेंगे, उनकी निगरानी पुलिस के नोडल अधिकारी करेंगे तथा जुलूसों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी मेला स्थलों और कर्बला स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर भी जोर दिया गया ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे। जिलाधिकारी ने बिजली, स्वास्थ्य, अग्निशमन, पेयजल और स्वच्छता विभागों को मुहर्रम के दौरान पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए। एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी मुस्तैद रखने को कहा गया। प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मुहर्रम के दौरान किसी भी प्रकार की नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। जुलूस मार्गों और मेला स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को टीम भावना से कार्य करने और कानून-व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।
Also Click : Lucknow : महिला सशक्तीकरण का डबल इंजन मॉडल- महिला सुरक्षा, सम्मान एवं अवसरों का वातावरण
What's Your Reaction?