Sambhal : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक को लगी गोली, छह घायल

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। गोली लगने से घायल पीड़ि

Jun 21, 2026 - 14:10
24 Views
Sambhal : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक को लगी गोली, छह घायल
Sambhal : पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक को लगी गोली, छह घायल

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल के रजपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जहानपुर की मढ़ैया गांव में खेतों की मेढ़ के पुराने विवाद ने अचानक हिंसक मोड़ ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में जमकर गोलियां चलीं और लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

इस घटना में एक युवक गोली लगने से जख्मी हो गया, जबकि दोनों पक्षों के कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वारदात के बाद से ही गांव में भारी तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

प्राप्त विवरण के मुताबिक, एक पक्ष का युवक जब किसी समारोह में शामिल होने के लिए रास्ते से गुजर रहा था, तभी दूसरे पक्ष के करीब 20 लोगों ने उसे चारों तरफ से घेरकर हमला कर दिया। इसी बीच हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिससे एक गोली युवक के पैर में धंस गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही पहला पक्ष भी मौके पर आ गया और दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इस खूनी संघर्ष में कई लोग लहूलुहान हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

गोली लगने से घायल पीड़ित जसवीर ने विरोधी पक्ष पर पूरी योजना बनाकर हमला करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत ने बताया कि मेढ़ के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। घायलों का डॉक्टरी उपचार कराया जा रहा है और पीड़ित पक्ष से प्राप्त शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : Gonda : मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ और मखौड़ा धाम के मार्ग होंगे चकाचक, मुख्यमंत्री ने दी 4901 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow