Saharanpur : पुलिस लाइन में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 800 से अधिक पुलिसकर्मियों और परिजनों ने किया योगाभ्यास
विशेष योग शिविर में उत्तर प्रदेश शासन के कृषि एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव रविन्द्र, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह और प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल शामिल हुए। इनके साथ ही पुलि
सहारनपुर की पुलिस लाइन में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष के योग कार्यक्रम का मुख्य विषय 'हेल्दी एजिंग के लिए योग' रखा गया, जिसमें स्वास्थ्य और लंबी आयु के लिए योग के महत्व पर जोर दिया गया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन योगाचार्य देवेंद्र कुमार बंसल और उनके सहयोगियों की टीम द्वारा कराया गया।
इस विशेष योग शिविर में उत्तर प्रदेश शासन के कृषि एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव रविन्द्र, सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह और प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल शामिल हुए। इनके साथ ही पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मयंक पाठक, पुलिस अधीक्षक यातायात व नगर शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी लाइन्स मनोज कुमार यादव भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी गंगोह शशि प्रकाश शर्मा, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम रविकांत पाराशर, क्षेत्राधिकारी बेहट प्रिया यादव, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह और प्रतिसार निरीक्षक बीरेन्द्र बहादुर ने भी हिस्सा लिया। अधिकारियों के साथ-साथ लगभग 800 पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?




