Bajpur : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाजपुर न्यायालय परिसर में सफाई अभियान चला, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सफाई अभियान में दीवानी न्यायालय की सिविल जज जूनियर डिवीजन जसमीत कौर और उपजिलाधिकारी डॉक्टर अमृता शर्मा ने संयुक्त रूप से भाग लिया। दोनों अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कि

By INA News Desk
Jun 21, 2026 - 14:02
25 Views
Bajpur : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाजपुर न्यायालय परिसर में सफाई अभियान चला, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Bajpur : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बाजपुर न्यायालय परिसर में सफाई अभियान चला, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर के तत्वाधान में और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सहयोग से बाजपुर दीवानी न्यायालय परिसर में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान प्राधिकरण की सचिव ममता पंत के दिशा-निर्देशन में चलाया गया।

इस सफाई अभियान में दीवानी न्यायालय की सिविल जज जूनियर डिवीजन जसमीत कौर और उपजिलाधिकारी डॉक्टर अमृता शर्मा ने संयुक्त रूप से भाग लिया। दोनों अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इस मौके पर उपजिलाधिकारी अमृता शर्मा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई रखने और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया।

इस अभियान के दौरान डिप्टी नाजीर ओम कुमार चौहान सहित पैरा लीगल वॉलिंटियर मोहम्मद शहीद, शशि गुप्ता, बृजबाला शर्मा, निशा परवीन, संगीता, शिवानी, ममता शर्मा और गीता जोशी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Also Click : Gonda : मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ और मखौड़ा धाम के मार्ग होंगे चकाचक, मुख्यमंत्री ने दी 4901 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow