Sambhal : सम्भल में बुलडोजर का एक्शन- ग्राम समाज की 7 बीघा जमीन कब्जामुक्त, अवैध मजारें ध्वस्त

शनिवार को चली बुलडोजर कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न हो। तहसीलदार रवि सोनकर ने बताया

Jun 20, 2026 - 21:35
 0  5
Sambhal : सम्भल में बुलडोजर का एक्शन- ग्राम समाज की 7 बीघा जमीन कब्जामुक्त, अवैध मजारें ध्वस्त
Sambhal : सम्भल में बुलडोजर का एक्शन- ग्राम समाज की 7 बीघा जमीन कब्जामुक्त, अवैध मजारें ध्वस्त

Report : उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल में सरकारी और ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव इकौना में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम समाज की भूमि पर निर्मित अवैध मजारों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान करीब सात बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।

प्रशासन के अनुसार ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर मजारें बना ली गई थीं। जांच और राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि को सरकारी संपत्ति घोषित करते हुए कब्जा हटाने की कार्रवाई की गई। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी। गांव इकौना इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुका है।

इसी गांव में एक भूखंड पर सामूहिक नमाज अदा कर उसे धार्मिक स्थल का स्वरूप देने की कोशिश का मामला सामने आया था। बाद में मामला न्यायालय पहुंचा और हाईकोर्ट के आदेश के बाद वहां नमाज अदा करने पर रोक लगा दी गई थी।

शनिवार को चली बुलडोजर कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे वह किसी भी रूप में क्यों न हो। तहसीलदार रवि सोनकर ने बताया कि ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा और सरकारी संपत्तियों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

You May Read : Bajpur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाजपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, 16 यूनिट रक्त हुआ इकट्ठा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow