Sambhal : ओवैसी को बताया ‘हुसैन’, विरोधियों को ‘यज़ीद-फिरौन’! AIMIM नेता के बयान पर सियासी बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले ओछी मानसिकता

मामले पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इमाम-ए-हुसैन की शहादत और उनका मुकाम इतना बुलंद है कि उनकी तुलना किसी भी राजनीतिक व्यक्ति से नहीं की जा सकती। आरिफ तुर्की ने कहा कि

Jun 20, 2026 - 17:15
43 Views
Sambhal : ओवैसी को बताया ‘हुसैन’, विरोधियों को ‘यज़ीद-फिरौन’! AIMIM नेता के बयान पर सियासी बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले ओछी मानसिकता
Sambhal : ओवैसी को बताया ‘हुसैन’, विरोधियों को ‘यज़ीद-फिरौन’! AIMIM नेता के बयान पर सियासी बवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले ओछी मानसिकता

Report : उवैस दानिश, सम्भल

मुहर्रम के पाक महीने में AIMIM के पूर्व कुंदरकी विधानसभा प्रत्याशी हाफिज वारिस के एक बयान ने सियासी और सामाजिक हलकों में तीखी बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हाफिज वारिस कथित तौर पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की तुलना हजरत इमाम हुसैन से करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि राजनीतिक विरोधियों को नमरूद, फिरौन और यज़ीद जैसे प्रतीकों से जोड़ रहे हैं।

वायरल बयान में हाफिज वारिस कहते सुनाई दे रहे हैं कि हक़ और बातिल की लड़ाई चल रही है। एक तरफ़ नमरूद और फिरऔन खड़े हैं और दूसरी तरफ़ हुसैन की फौज। तुम्हारा भाई बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी हुसैन है, उसका साथ दो। बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और विरोधियों ने इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बताते हुए कड़ी आलोचना शुरू कर दी।

मामले पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इमाम-ए-हुसैन की शहादत और उनका मुकाम इतना बुलंद है कि उनकी तुलना किसी भी राजनीतिक व्यक्ति से नहीं की जा सकती। आरिफ तुर्की ने कहा कि ओवैसी एक सक्षम बैरिस्टर और नेता हो सकते हैं, लेकिन उनकी तुलना इमाम आली मकाम से करना पूरी तरह अनुचित है। साथ ही उन्होंने राजनीतिक विरोधियों के लिए इस्तेमाल की गई भाषा को भी गलत बताते हुए इसे ओछी मानसिकता का परिचायक बताया। विवादित बयान के बाद क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। मुहर्रम के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जबकि सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर बहस तेज हो गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow