Sambhal : फिल्म निर्देशक अमित जानी ने सम्भल में की पूजा-अर्चना, बोले फिल्म ‘सम्भल’ बनेगी तो दुनिया की आंखें खुलेंगी
अमित जानी ने बताया कि फिल्म की पूरी तैयारी पूरी हो चुकी है, लोकेशन तय कर ली गई हैं और अब शूटिंग शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा कि हमने 1978 के दंगों से जुड़ी असली
Report : उवैस दानिश, सम्भल
फिल्म निर्देशक अमित जानी सोमवार को सम्भल के ग्राम शहजादी सराय स्थित क्षेमनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने रुद्राभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म सम्भल को लेकर बड़ी बातें कहीं।
अमित जानी ने बताया कि फिल्म की पूरी तैयारी पूरी हो चुकी है, लोकेशन तय कर ली गई हैं और अब शूटिंग शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा कि हमने 1978 के दंगों से जुड़ी असली घटनाओं को तलाशा है कहां स्कूल की शूटिंग होगी, कहां मंजर शफी, राम रस्तोगी और मुरारीलाल फड़ से जुड़ी घटनाओं को दिखाया जाएगा, सब तय है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म जब बनेगी तो पूरी दुनिया की आंखें खुलेंगी। सम्भल में जो हुआ, वही कश्मीर और मुर्शिदाबाद में हुआ था, लेकिन देश नहीं जानता। 1973, 1976 और 1978 के दंगों की सच्चाई देश के सामने लाना जरूरी है।
पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिल्म में बॉलीवुड के बड़े चेहरे होंगे, जिनकी फीस 10-15 करोड़ रुपए तक है। फिल्म का पोस्टर जारी होने पर ही चेहरों का खुलासा होगा। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग सम्भल, मुरादाबाद, बरेली और बुलंदशहर में की जाएगी, ताकि दर्शकों को रियलिस्टिक फ्लेवर मिले। अमित जानी ने कहा हम सम्भल की कहानी सम्भल में ही दिखाएंगे, किसी स्टूडियो या दूसरे शहर में नहीं। यह फिल्म देश को वह सच्चाई दिखाएगी, जो अब तक दबी हुई थी।
What's Your Reaction?











