Sitapur : डायल-112 के बेड़े में शामिल हुईं दो नई स्कॉर्पियो गाड़ियां, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी और अधिक मजबूती

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से इन नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के आने से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक

Mar 26, 2026 - 22:04
40 Views
Sitapur : डायल-112 के बेड़े में शामिल हुईं दो नई स्कॉर्पियो गाड़ियां, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी और अधिक मजबूती
Sitapur : डायल-112 के बेड़े में शामिल हुईं दो नई स्कॉर्पियो गाड़ियां, आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी और अधिक मजबूती

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले में आपातकालीन पुलिस सेवा को बेहतर बनाने और सूचना मिलने पर पुलिस के पहुँचने के समय में कमी लाने के उद्देश्य से डायल-112 में दो नए चारपहिया वाहन शामिल किए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आलोक सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से इन नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के आने से जिले की पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी, जिससे संकट के समय नागरिकों को तत्काल सहायता पहुँचाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विनायक भोसले और डायल-112 प्रभारी शिव बालक वर्मा शामिल थे। अधिकारियों का मानना है कि नए और आधुनिक वाहनों के जुड़ने से कठिन रास्तों और आपात स्थितियों में पुलिस की कार्यक्षमता बढ़ेगी। पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के हर कोने में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए और किसी भी घटना की सूचना पर पुलिस बल बिना किसी देरी के मौके पर पहुँच सके। इन गाड़ियों को जनपदीय डायल-112 स्क्वॉड में शामिल कर विभिन्न क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है।

Also Click : Lucknow : गोशालाएं बनेंगी अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन, 'पंचगव्य' से यूपी में खड़ा होगा विशाल ऑर्गेनिक बाजार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow