Hardoi News: एसपी ने विभिन्न त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने को पैदल गस्त की

उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज को लेकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजार क्षेत्रों, मंदिरों के आसपास कड़ी निगरानी रखें और अराजक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखें।

Oct 29, 2024 - 21:58
 0  32
Hardoi News: एसपी ने विभिन्न त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने को पैदल गस्त की

Hardoi News INA.

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने धनतेरस पर्व के दृष्टिगत लोगों में सुरक्षा की भावना जागृत करने व जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना बिलग्राम व थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत मुख्य बाजार व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमणशील रहकर भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज को लेकर भीड़-भाड़ वाले इलाकों, बाजार क्षेत्रों, मंदिरों के आसपास कड़ी निगरानी रखें और अराजक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखें।

त्योहारों के बीच झगड़ा करने वालों या अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शाहाबाद भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow