Hardoi News: भाजपा जिलाध्यक्ष ने ‘रन फ़ॉर यूनिटी’ का आयोजन किया, एकता का दिया सन्देश
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज विश्व की मौजदा परिस्थितियों में जहां देशों को आर्थिक मंडी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं भारत आर्थिक सम्पन्नता के साथ निर्णय आगे बढ़ता जा रहा है।
Hardoi News INA.
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और सशक्त भारत का संदेश फैलाने के उद्देश्य से नगर के गांधी भवन से कंपनी बाग तक मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने ‘रन फ़ॉर यूनिटी’ का आयोजन किया। एकता के संदेश को लेकर हुई इस दौड़ में भारी जनसमूह ने हिस्सा लिया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह भवन ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। तत्पश्चात शहीद उद्यान में शहीद स्तम्भ के सामने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्दांजलि अर्पित की।
Also Read: Hardoi News: एसपी ने विभिन्न त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाये रखने को पैदल गस्त की
इस अवसर पर में शामिल हुए आम जनमानस को बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जो भारतीयों में एकता और सशक्त भारत की अलख जलाई थी उसको भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जो सरकार चल रही है। उसका मूलमंत्र ही जनता की सेवा, देश के सभी नागरिकों में एकता और भारत हर एक क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बने।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि आज विश्व की मौजदा परिस्थितियों में जहां देशों को आर्थिक मंडी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं भारत आर्थिक सम्पन्नता के साथ निर्णय आगे बढ़ता जा रहा है। विश्व समुदाय की कोई भी संस्था हो सभी भारत के विकास की यात्रा में शामिल होना चाहते है। जिलाध्यक्ष ने बताया देश से लेकर गांव तक वृद्ध से लेकर युवा तक सरकार सबके लिए कार्य कर रही है। विपक्ष की सरकारों ने सिर्फ गरीब हटाओ का नारा दिया, पर कभी इच्छाशक्ति नहीं दिखाई।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कर्मवीर सिंह चौहान संदीप सिंह प्रीतेश दीक्षित जिला महामंत्री ओम वर्मा जिला मंत्री नीतू चंद्रा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी कार्यालय मंत्री अतुल सिंह सुनील शुक्ला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अलका गुप्ता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष आकाश सिंह अविनाश मिश्रा अनुराधा मिश्रा
नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय नगर महामंत्री पंकज सिंह सुमित त्रिपाठी नगर उपाध्यक्ष दिवाकर गोपाल अग्रवाल निधि सिंह योगेंद्र पाल सिंह गुड्डू नगर कोषाध्यक्ष प्रभाकर अग्निहोत्री बॉबी गुप्ता चेतना शुक्ला शोभना सिंह सोशल मीडिया टीम से अनुराग श्रीवास्तव एवं तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?