Hardoi News: हरदोई में चूहों और छछूंदर से होने वाली बीमारियों के खिलाफ विशेष अभियान।

जिला कृषि रक्षाा अधिकारी ने बताया है कि वर्तमान समय मे कृषि विभाग द्वारा जनपद हरदोई मे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अन्तर्गत कृषि विभाग के...

Jul 3, 2025 - 18:02
110 Views
Hardoi News: हरदोई में चूहों और छछूंदर से होने वाली बीमारियों के खिलाफ विशेष अभियान।
(Photo: AI)    

हरदोई। जिला कृषि रक्षाा अधिकारी ने बताया है कि वर्तमान समय मे कृषि विभाग द्वारा जनपद हरदोई मे विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान अन्तर्गत कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों के माध्यम से प्रत्येक विकास खण्ड के समस्त 1306 ग्राम पंचायतों मे चूहा एवं छछूंदर से होने वाली स्कबटाइफस एवं लैप्टोस्पोरोसिस नामक बिमारी की रोकथाम हेतु गोष्ठी/जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया है कि शासन द्वारा 1 जुलाई से 31 जुलाई 2025 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त हुए है। चूहे एवं छछंदर वाइरस-बैक्टेरिया फैलाने के साथ ही घरो/फसलों को भी नुकसान पहुंचाते है। कृषि कर्मचारी गोष्ठियों मे किसानों को चूहों एवं छछूंदर से फैलने वाले वाइरस/बैक्टेरियो रोग की रोकथाम की जानकारी देते है, तथा छः दिवसीय चूहा नियंत्रण का कियान्वयन, जिसमे किसानों को चूहों के बिलों को बन्द करके चिन्हित करने, दूसरे दिन जो बिल खुला मिले उसमे बिना जहर मिला 1 ग्राम सरसों का तेल तथा 48 भाग भुने चने के दाने मिलाकर बिलों मे रखे। तथा प्रति दिन बिलों का निरीक्षण करे, अन्त मे चूहा नियंत्रण हेतु चूहा नाशक दवा का प्रयोग करे। तथा मरे हुये चूहों को एकत्र करके जमीन दबा देना चाहिये। चूहा एवं छछंूदर की रोकथाम हेतु जिंक फास्फाइड रसायन जनपद की समस्त श्कृषि रक्षा इकाईयों पर उपलब्ध है।

Also Read- Lucknow News : पारंपरिक उद्योगों को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में बड़ी पहल, पैरागुए के भावी राजदूत को प्रदेश की MSME, खादी एवं हस्तशिल्प योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow