Hardoi News: जिलाधिकारी ने महोलिया ड्रेन का किया निरीक्षण, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश। 

नगर की जल निकासी व्यवस्था को निर्बाध बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने अन्य अधिकारियों के साथ महोलिया...

Jul 3, 2025 - 18:17
83 Views
Hardoi News: जिलाधिकारी ने महोलिया ड्रेन का किया निरीक्षण, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश। 

Hardoi News: नगर की जल निकासी व्यवस्था को निर्बाध बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी अनुनय झा ने अन्य अधिकारियों के साथ महोलिया ड्रेन का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने पेनी पुरवा में जल प्रवाह को देखा। उन्होंने कहा कि नाले से कचरे की सफाई करायी जाये।

नाले की गाद निकालने का कार्य कराया जाये। इसके बाद उन्होंने धियर महोलिया के पोखर को देखा और पोखर की सफाई कर जल निकासी को निर्बाध बनाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने सीतापुर रोड पर अमर नगर कॉलोनी के पास नाले को देखा। उन्होंने सबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगले 10 दिनों में नालों की सफाई का कार्य पूर्ण किया जाये। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी गरिमा सिंह, अधिशाषी अधिकारी रामेन्द्र सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: हरदोई में चूहों और छछूंदर से होने वाली बीमारियों के खिलाफ विशेष अभियान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow