Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई- 82 शिकायतों का समाधान, कई योजनाओं का लाभ वितरित। 

जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। आज जन सुनवाई के दौरान कुल 82 शिकायतें...

Jul 3, 2025 - 18:28
 0  56
Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई- 82 शिकायतों का समाधान, कई योजनाओं का लाभ वितरित। 

हरदोई। जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने बड़ी संख्या में लोगों की शिकायतों को सुना। आज जन सुनवाई के दौरान कुल 82 शिकायतें आयीं जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए। मौके पर ही पात्रों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाया गया। 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए।

आज कुल 02 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। इस प्रकार अब तक जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई में कुल 136 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। इसके साथ ही अब तक 7 नये अंत्योदय कार्ड व 20 पात्र गृहस्थी कार्ड बनाये जा चुके हैं। 10 महिलाओं को निराश्रित महिला पेंशन दिलायी गयी है। निराश्रित महिला पेंशन से सम्बंधित 29 लोगों की समस्याओं को दूर कराया गया है। 13 बच्चों को बाल सेवा योजना व 32 बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना से आच्छादित कराया गया है। 31 नये लोगों को वृद्धावस्था पेंशन से आच्छादित किया गया है। 11 नये लोगों को दिव्यांग पेंशन का लाभ दिलाया गया है।

1 दिव्यांग व्यक्ति को दुकान निर्माण योजना व 6 दिव्यांगों को दुकान संचालन योजना से लाभान्वित किया गया है। उप जिलाधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया कि पैमाइश, बटवारा व वरासत आदि के प्रकरणों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये। परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि उप जिलाधिकारी जन्म प्रमाण पत्र से सम्बंधित आर्डर जारी करने में देरी न करें। सोनी नाम की एक महिला जिनके पति का देहांत हो चुका है, के बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाया गया। एक दृष्टिबाधित महिला को अंत्योदय कार्ड बनवाया गया।

इसके साथ ही उनका आयुष्मान कार्ड भी बनवाया गया तथा दिव्यांग पेंशन का लाभ भी दिलाया गया। एक दिव्यांग महिला गीता देवी ने जन सुनवाई के दौरान बताया कि उनके पति भी दिव्यांग हैं। उनके बच्चे का आधार कार्ड नहीं बना है। जिलाधिकारी ने बीडीओ भरखनी को निर्देश दिए कि बच्चे को घर से लाकर उसका उसका आधार कार्ड बनवाया जाये। तत्पश्चात बच्चे को स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ दिलाया जाये। परिवार की प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता योजना की भी जाँच करा ली जाये। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नहने राम व उप जिलाधिकारी भूमिका राजबहादुर व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने महोलिया ड्रेन का किया निरीक्षण, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।