Hardoi News: पालीटेक्निक 2025-26 की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रकिया प्रारम्भ - कविता त्रिपाठी

प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक कविता त्रिपाठी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक)-2025 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि...

By INA News Desk
Jul 3, 2025 - 18:45
89 Views
Hardoi News: पालीटेक्निक 2025-26 की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रकिया प्रारम्भ - कविता त्रिपाठी
Advertisement
Advertisement

Hardoi News: प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक कविता त्रिपाठी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक)-2025 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पालीटेक्निक) 2025-26 की ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रकिया प्रारम्भ हो चुकी है, जो कि तीन चरणों (निम्नवत के अनुसार) में होना सुनिश्चित है।

इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा प्रवेश हेतु संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in  के माध्यम से निर्धारित तिथियों तक ऑनलाइन काउंसिलिंग की जा सकती है। उन्होंने कहा है कि काउंसिलिंग प्रकिया में अधिक से अधिक संख्या में संस्थानों/ब्रान्चों का विकल्प चयन करें जिससे कि शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित हो सके। वर्तमानतः राजकीय पालीटेक्निक हरदोई में कमशः तीन ब्रांच सिविल, अभियंत्रण, इलेक्ट्रानिक्स अभियंत्रण एवं आर्किटेक्चरल असिस्टेंटशिप संचालित है। प्रत्येक ब्रांच में प्रवेश क्षमता 75 सीटों की है।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी अनुनय झा की जन सुनवाई- 82 शिकायतों का समाधान, कई योजनाओं का लाभ वितरित।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement