हरदोई न्यूज़: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। 

By INA News Desk
Jul 23, 2024 - 16:56
131 Views
हरदोई न्यूज़: जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। 

हरदोई। जवाहर नवोदय विद्यालय, इटारा पिहानी में कक्षा 06 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म हमारी वेबसाइट दंअवकंलं.हवअ.पद पर दिये गये लिंक पर उपलब्ध है। सत्र 2024-25 में कक्षा 05 में अध्ययनरत ऐसे छात्र/छात्रायें जो मूलतः जनपद हरदोई के निवासी हैं और जिन्होंने कक्षा 03,04 बिना किसी अन्तराल के उत्तीर्ण की है, वे सभी पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:-  हरदोई न्यूज़: रिश्वत लेने के आरोप में एसपी ने पुलिसकर्मी सोनू को किया निलम्बित।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 16.09.2024. है। अतः समस्त अर्ह छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे किसी भी जनसेवा केन्द्र/साइबर कैफे अथवा स्वयं के मोबाइल व डेस्कटॉप का प्रयोग कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण हेतु हमारी वेबसाइट पर दिये गये लिंक पर जाकर आवेदन करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow