Hardoi News: उद्योग स्थापित करने के इच्छुक बेरोजगार युवक, युवतियां ऑनलाइन आवेदन करें- हर्ष प्रताप

उपायुक्त उद्योग, हर्ष प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक/यूवतियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार....

May 5, 2025 - 18:26
95 Views
Hardoi News: उद्योग स्थापित करने के इच्छुक बेरोजगार युवक, युवतियां ऑनलाइन आवेदन करें- हर्ष प्रताप

हरदोई। उपायुक्त उद्योग, हर्ष प्रताप सिंह ने अवगत कराया है कि जनपद के शिक्षित बेरोजगार युवक/यूवतियों को स्वरोजगार उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में आवेदक उ0प्र0 का मूल निवासी एवं आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल या समकक्ष हो तथा किसी बैंक, वित्तीय संस्था व सरकारी संस्थाका चूककर्ता न हो और आवेदक द्वारा चयनित यदि उत्पाद क्षेत्र में है तो परियोजना लागत रू0-25 लाख तथा सेवा क्षेत्र में रू0-10 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।

श्री सिंह ने कहा है योजना में सामान्य जाति के आवेदकों को परियोजना का लागत का 10 प्रतिशत तथा आरक्षित श्रेणी अनु0जाति, अनु0जन जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अपसंख्यक, महिला व दिव्यांग को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान लगाना होगा और परियोजना लागत का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी दी जायेगी, जो दो वर्ष उद्यम के सफल संचालन पर अनुदान में बदल जायेगी।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी दिव्यांग महिला का बने सहारा- स्वयं अपने हाथों से रामसुखी को सौंपी ट्राईसाईकिल।

उन्होने कहा है कि जनपद के शिक्षित उद्योग स्थापित करने के इच्छुक बेरोजगार युवक, युवतियां विभागीय बेवसाईड https//niveshmitra.up.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें तथा अधिक जानकारी के लिए किसी कार्य दिवस में जिला उद्योग कार्यालय से सम्पर्क करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow