Hardoi News: स्वयं के यू ट्यूब चौनल वाला प्रथम आकांक्षी ब्लॉक बना संडीला। 

जिलाधिकारी ने चौनल के क्यू आर कोड का भी लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विभाग की योजनाओं से सम्बंधित वीडियो इस चौनल ....

May 5, 2025 - 18:22
79 Views
Hardoi News: स्वयं के यू ट्यूब चौनल वाला प्रथम आकांक्षी ब्लॉक बना संडीला। 

Hardoi News: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज विवेकानंद सभागार में आकांक्षात्मक विकास खण्ड संडीला के यू ट्यूब चौनल का उदघाटन किया। जिलाधिकारी ने चौनल के क्यू आर कोड का भी लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विभाग की योजनाओं से सम्बंधित वीडियो इस चौनल पर समय समय पर अपलोड किया जायेगा जिससे लोगों को सरकार की जानकारी हो सकेगी।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी दिव्यांग महिला का बने सहारा- स्वयं अपने हाथों से रामसुखी को सौंपी ट्राईसाईकिल।

उन्होंने बटन दबाकर चौनल की शुरुआत की। सभागार में उपस्थित सभी अधिकारियों व अन्य लोगों ने चौनल का प्रसारण देखा। इस प्रकार से संडीला स्वयं के यू ट्यूब चौनल वाला प्रथम आकांक्षी विकास खण्ड बन गया। जिलाधिकारी ने सभी को इस चौनल के लिए बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी सहित सभी सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow