हरदोई न्यूज़: हज यात्रा पर जाने हेतु 09 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करेंः-जि0 अल्प0 कल्याण अधिकरी

Aug 22, 2024 - 17:13
48 Views
हरदोई न्यूज़: हज यात्रा पर जाने हेतु 09 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करेंः-जि0 अल्प0 कल्याण अधिकरी

हरदोई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जनपद से हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोग हज कमेटी आफ इण्डिया की वेबसाइट पर 09 सितम्बर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन करें। उन्होने कहा है कि हज आवेदक के पास निर्धारित अंतिम तिथि से पूर्व भारतीय अन्तराष्ट्रीय पासपोर्ट व उसकी वैधता 15 जनवरी 2026 तक होना आवश्यक है और कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देना होगा केवल चयनित आवेदकों को प्रोससिंग शुल्क रू0-300 मात्र जमा करना होगा।

उन्होने कहा है कि एक कवर में एक परिवार के अधिकतम पॉंच एवं न्यूनतक एक व्यस्क व दो इंफेण्ट आवेदन कर सकते है, 65 से अधिक ग्रुप के कवर में केवल चार व्यस्क कर सकते है जिनमें दो सहयोगी के रूप में आवेदन कर सकते है और बिना महरम श्रेणी की महिलायें जिनकी आयु 45 से 65 वर्ष तक है वह महिलायें अकेले अथवा अधिकतम पॉच महिलाओं के ग्रुप में आवेदन कर सकती है,कैटेगरी में रखा गया है। ऐसी औरते सहयोगी के रूप में केवल पति, पत्नी, भाई, बहन, लड़का, लड़की, पोता, पोती, नवासा, नवासी, दमाद, बहू, भांजा, भांजी, भतीजा, भतीजी मान्य होगें और आयु 65 वर्ष अधिक का कोई भी आवेदक अकेले रिजर्व श्रेणी में आवेदन नहीं करेगा, यदि पति, पत्नी दोनो 65 वर्ष से अधिक के है तो वह दो सहयोगी ले जा सकते है।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: पुलिस परीक्षा एवं त्यौहारों के दृष्टिगत 20 सितम्बर तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कहा है कि आवेदन में किसी प्रकार की कठिनाई या गलती न हो इसके लिए हज यात्रियों को आवेदन की सुविधा के लिए मदरसा हामिदुल मदारिस पिहानी, मदरसा जामिया सैय्यदुल अबरार शाहाबाद, मदरसा अलहुदा कन्हई पुरवा, मदरसा जामिया फुरकानिया काजियाना सण्डीला एवं मदरसा अशरफुल मदारिस सिनेमा रोड में हज ई सुविधा केन्द्र बनाये गये है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow