हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने की भूमि अधिग्रहण व भुगतान की समीक्षा। 

Aug 22, 2024 - 17:21
87 Views
हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने की भूमि अधिग्रहण व भुगतान की समीक्षा। 

हरदोई। विगत दिवस जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बाईपास हेतु भूमि अधिग्रहण व भुगतान की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा कि बेहटा गोकुल क्षेत्र में अवशेष अधिग्रहण जल्द पूरा किया जाये। भुगतान हेतु फ़ाइल जल्द प्रस्तुत की जाएं तथा भुगतान को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाये।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: हज यात्रा पर जाने हेतु 09 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन करेंः-जि0 अल्प0 कल्याण अधिकरी

उन्होंने बेहटा गोकुल, हरदोई देहात, कुर्रिया, कौढ़ा, तत्योरा व बेहटा सधई के लेखपालों से अधिग्रहण में आने वाली बाधाओं के सम्बन्ध में संवाद किया। उन्होंने कहा कि अधिग्रहण के लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण कराया जाये। इस अवसर पर तहसीलदार सदर सचिन्द्र शुक्ला, सहायक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग अरुण तिवारी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow