हरदोई न्यूज़: 14 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश ने की जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक।

Aug 22, 2024 - 17:26
64 Views
हरदोई न्यूज़: 14 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु जनपद न्यायाधीश ने की जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक।

हरदोई। मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मा0 उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देशन में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह द्वारा 14 सितंबर 2024 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराए जाने हेतु जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

जनपद न्यायाधीश द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण किये जाने पर बल दिया गया तथा यातायात निरीक्षक को ट्रैफिक चालान से संबंधित वादों के निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।उक्त बैठक में अपर जिला जज/नोडल अधिकारी हेमेंद्र कुमार सिंह,

इसे भी पढ़ें;- हरदोई न्यूज़: जिलाधिकारी ने की भूमि अधिग्रहण व भुगतान की समीक्षा।

अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेन्द्र प्रताप,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लाल बहादुर गौड़, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र सिंह, ए0आर0टी0ओ0 संजीव कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार त्रिवेदी, नैमिष गुप्ता, यातायात निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow