हरदोई न्यूज़: 14 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

By INA News Desk
Aug 21, 2024 - 19:56
145 Views
हरदोई न्यूज़: 14 सितंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन।

हरदोई: अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेंद्र प्रताप द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई राज कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 सितंबर 2024 (दिन शनिवार) को मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर पर किया जाएगा।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर आज नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत अपर जिला जज हेमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको के ऋण संबंधी मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किये जाने के संबंध में समस्त बैंक अधिकारियों को जिला जज द्वारा निर्देश दिए गए।

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी का हुआ आयोजन, किसानों को कृषि से संबन्धित दी गई विभिन्न जानकरियाँ।

जिससे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंको के ऋण संबंधी मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किया जा सके। बैठक में अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भूपेंद्र प्रताप, अग्रणी बैंक जिला प्रबंधक  (बैंक ऑफ इण्डिया) अरविंद रंजन व अन्य बैंको के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow