बलिया न्यूज: हत्या के मामले में गरजा बुल्डोजर, दो गिरफ्तार, आरोपियों की अवैध संपत्तियों को किया ध्वस्त ।

By INA News Desk
Jul 23, 2024 - 16:24
101 Views
बलिया न्यूज: हत्या के मामले में गरजा बुल्डोजर, दो गिरफ्तार,  आरोपियों की अवैध संपत्तियों को किया ध्वस्त ।
अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करता बाबा का बुल्डोजर
Advertisement
Advertisement

Reporter - S.Asif Hussain zaidi

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद में बांसडीह थाने के सामने हुई एक युवक की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। इस मामले में पुलिस ने जहां 25-25 हजार के इनामियां दो आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों की अवैध संपत्तियों पर बाबा का बुलडोजर गरजा है। मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के इनामी तीन आरोपियों की अबैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया है।

क्षेत्राधिकारी बांसडीह प्रभात कुमार ने बताया है कि मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के इनामियां दो आरोपी जिसमें अंकित व ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले के 3 आरोपीयों रोहित यादव, अंकित यादव व शेखर यादव की बांसडीह थान क्षेत्र के दरांव गांव में स्थित अबैध संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपीयों ने रोड के किनारे लोक निर्माण विभाग की जमीन पर अपने गुर्गों के साथ मिलकर दबंगई के दम पर कब्जा किया हुआ था। जिसकी पैमाईश कराई गई और उस पर से अबैध कब्जे को बुल्डोजर के माध्यम से ध्वस्त कराया गया है। ये कार्यवाही जारी रहेगी।

गौरतलब हो कि शनिवार की सुबह जिले के बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रोहित पाण्डेय (24) किसी काम से बांसडीह बाजार आया हुआ था की तभी बांसडीह थाने के समक्ष पहले से घात लगाकर बैठे कुछ दबंगों ने आपसी रंजिश में उसके सर पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। 

इसे भी पढ़ें:- रिलीज हुई सूर्या की फिल्म कंगुवा का पहला सिंगल फायर सॉन्ग, जानिए फैंस का कैसा रहा रिएक्शन।

घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के भाई राजेश पाण्डेय की तहरीर पर क्षेत्र के ही 7 नामजद जोकि  दारांव निवासी रोहित यादव, शेखर यादव, बागी यादव, अंकित यादव, पिंडाहरा निवासी जवाहर गोंड, प्रकाश यादव, शीतल दवानी निवासी निशांत सिंह व कुछ अज्ञात के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 191(2), 191(3), 190 व 103(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

जिसके बाद उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा रविवार की शाम कुल 6 नामजद आरोपीयों जिनमें दारांव निवासी रोहित यादव, शेखर यादव, बागी यादव, अंकित यादव, पिंडाहरा निवासी जवाहर गोंड तथा प्रकाश यादव के नाम शामिल हैं की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement