हरदोई न्यूज़: रिश्वत लेने के आरोप में एसपी ने पुलिसकर्मी सोनू को किया निलम्बित। 

By INA News Desk
Jul 23, 2024 - 12:59
342 Views
हरदोई न्यूज़: रिश्वत लेने के आरोप में एसपी ने पुलिसकर्मी सोनू को किया निलम्बित। 
रिश्वत लेने के आरोप में एसपी ने पुलिसकर्मी सोनू को किया निलम्बित। 

हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन भ्रष्टाचार को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। साथ ही भ्रष्टाचार को लेकर पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को सख्त हिदायत भी दी है, लेकिन इसके बाद भी पुलिसकर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही है। 

वायरल खबर का तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना मल्लावां पर तैनात पुलिसकर्मी पर अनुचितलाभ प्राप्त करने के संबंध में लगे आरोपों का संज्ञान लिया और सही पाया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक की कार्रवाई से एक बार फिर विभाग में हड़कंप मच गया है। 

ये था मामला - 

जिले के मल्लावां इलाके पर मारपीट की घटना को लेकर एक पुलिस कांस्टेबल पर 17,000 रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया है। न्याय की आस में पीड़ित अब एसपी के द्वार भी जा खड़े हुए हैं। कोतवाली मल्लावां इलाके के मोहल्ला बंदीपुर निवासी ईदुल हसन ने एसपी को लिखे एक शिकायती पत्र में बताया कि उसकी गली में करीब 2 महीने से गिट्टी पड़ी हुई है। जिसे हटाने के लिए उसने दिलशाद पुत्र महताब से कहा। जिस पर दिलशाद ने गिट्टी न हटवाने की बात कहते हुए उसे धमकाया। जब ईदुल ने इस बारे में नगर पालिका और पुलिस को सूचना देने की बात कही तो उसने गाली-गलौज किया।

पूरी खबर-  हरदोई: पुलिस कांस्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप, पीड़ित पहुंचे एसपी के द्वार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow