Sultanpur : शिक्षिका प्रतिभा यादव को राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट पपेट्री प्रतियोगिता में पांचवां स्थान
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभा का चयन उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान विषय में हुआ था। प्रदेश के
सुल्तानपुर जिले के कूरेभार ब्लॉक स्थित कंपोजिट स्कूल परवर में तैनात शिक्षिका प्रतिभा यादव को राज्य स्तरीय कला क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता में पांचवां स्थान मिला है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद लखनऊ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभा का चयन उच्च प्राथमिक स्तर पर सामाजिक विज्ञान विषय में हुआ था। प्रदेश के सभी जिलों से चयनित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता में शिक्षकों ने अपनी कला क्राफ्ट और पपेट्री से जुड़ी सामग्री बनाई और निर्णायक मंडल के सामने प्रस्तुत किया। सामग्री के निर्माण और प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन कर श्रेणीवार और विषयवार स्थान दिए गए।
इससे पहले जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया था जिसके बाद उनका राज्य स्तर पर चयन हुआ। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक गणेश कुमार द्वारा जारी सूची में प्रतिभा का नाम पांचवें स्थान पर है। प्रतिभा की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी उदय राज मौर्य और सहयोगी शिक्षकों ने बधाई दी है।
Also Click : Sambhal : कानून व्यवस्था मजबूत करने को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सम्भल जनपद में 37 का तबादला
What's Your Reaction?











