Agra News: ताजमहल देखने आए ताइवानी पर्यटक की मौत, पुलिस जांच में जुटी। 

आगरा में एक ताइवानी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की है। मृतक अपने एक...

Dec 20, 2024 - 14:53
40 Views
Agra News: ताजमहल देखने आए ताइवानी पर्यटक की मौत, पुलिस जांच में जुटी। 

By INA News Agra.
आगरा में एक ताइवानी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की है। मृतक अपने एक साथी के साथ आगरा घूमने आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर ताइवानी पर्यटक अपने साथी के साथ आगरा के सिकंदरा स्मारक देखने गए थे। इसी दौरान उनकी तबियत बिगड़ गई।

उन्हें तत्काल रेनबो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती होने की सलाह दी। हालांकि, उन्होंने अस्पताल में रुकने के बजाय होटल लौटने का फैसला किया। होटल में रातभर आराम करने के बाद, गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वह बाथरूम गए। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आए तो उनके साथी ने दरवाजा खोला. अंदर उन्हें बेहोशी की हालत में पाया गया। साथी ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पर्यटन पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

Also Read- Agra News: दहेज एक्ट में फंसाने की धमकी देकर पति से प्लाट मांगा, पत्नी की मांग से अधिकारी भी हैरान।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। इस घटना से स्थानीय पर्यटन क्षेत्र में हलचल मच गई है। विदेशी पर्यटक की अचानक मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। ताइवानी दूतावास को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow