Varanasi News: मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में भी लगाई हाजिरी। 

मुख्यमंत्री ने मंगलवार की सुबह संकट मोचन मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के चरणों में भी हाजिरी लगाई। उन्होंने ...

By INA News Desk
Jun 24, 2025 - 12:13
64 Views
Varanasi News: मुख्यमंत्री ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, संकट मोचन हनुमान जी के चरणों में भी लगाई हाजिरी। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन करते हुए

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को काशी पहुंचे। सोमवार को उन्होंने 'काशी कोतवाल' काल भैरव का दर्शन-पूजन किया था। मंगलवार की सुबह काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर मुख्यमंत्री ने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंगलवार की सुबह संकट मोचन मंदिर पहुंचकर हनुमान जी के चरणों में भी हाजिरी लगाई। उन्होंने यहां भी विधि विधान से पूजा-अर्चना की। 

गौरतलब है कि मंगलवार को ही मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होटल ताज में है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे। 

दर्शन-पूजन के दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, स्वामी संतोष दास, संकट मोचन मंदिर के महंत विशंभर नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।

  • गोरक्षपीठाधीश्वर ने 16 जून को भी किया था बाबा का दर्शन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पूर्व 16 जून (सोमवार) को काशी पहुंचे थे। उन्होंने मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक की तैयारियों की समीक्षा भी की थी। गोरक्षपीठाधीश्वर ने उस दिन भी बाबा विश्वनाथ के चरणों में हाजिरी लगाई थी।

Also Read- Hardoi News: संडीला-प्रतापनगर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से जीजा-साले सहित तीन की दर्दनाक मौत, CM योगी ने दुःख जताया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow