Hardoi: सरदार पटेल के कठिन निर्णयों का नतीजा है कि देश एक सूत्र में बंध सका: असीम अरुण 

सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि देश में सच्चा और पक्का काम के आधार पर

By INA News Desk
Oct 25, 2025 - 23:01
156 Views
Hardoi: सरदार पटेल के कठिन निर्णयों का नतीजा है कि देश एक सूत्र में बंध सका: असीम अरुण 
सरदार पटेल के कठिन निर्णयों का नतीजा है कि देश एक सूत्र में बंध सका: असीम अरुण 
Advertisement
Advertisement

हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना)
सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह अभियान के विषय पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि देश में सच्चा और पक्का काम के आधार पर निर्णय लिए जा रहे है। ईमानदारी और भ्रष्टाचार का संगम भाजपा में असंभव है। पीएम मोदी और सीएम योगी के स्पष्ट नीति और निर्देश है कि भ्रष्टाचारी, माफिया, गुंडों की जगह सभ्य समाज में नहीं जेल में है। देश को एक डोर में पिरोना है तो कभी कभी कठिन निर्णयों को भी लेना पड़ता है।

कहा कि सरदार पटेल के कठिन निर्णयों का नतीजा है कि देश एक सूत्र में बंध सका। जिस देश में खाना, भाषा, पहनावा, मौसम का विशेष अंतर हो, ऐसी भौगोलिक परिस्थितियों वाले क्षेत्र को एक साथ जोड़कर रखा। उन्होंने ज़ोर दिया कि इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एकता, देशभक्ति और कर्तव्य भावना को जागृत करना है। कहा, "सरदार पटेल ने जिस तरह बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया, हम इस पदयात्रा के माध्यम से उसी भावना को आगे बढ़ाएंगे, ताकि युवा 'एक भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' के आदर्शों को अपना सकें। इस यात्रा के दौरान हम नशा मुक्ति, स्वदेशी अभियान जैसे मुद्दों को लेकर जनता को जागरूक भी करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी 'आत्मनिर्भर भारत' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के विजन की दिशा में बहुत प्रभावी ढंग से कार्य कर रहे हैं, और यह अभियान उनके विजन को जन-जन तक पहुंचाएगा।

प्रभारी मंत्री ने लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई। प्रेस वार्ता में जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू एमएलसी अशोक अग्रवाल अभियान प्रभारी महामंत्री अनुराग मिश्रा मीडिया प्रभारी गांगेशपाठक सह मीडिया प्रभारी परेश गुप्ता सत्यम शुक्ला मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: असीम अरुण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement