दिवंगत सुभासपा नेता के नाम से बनेगा मार्ग- सुनील अर्कवंशी

Hardoi News: हादसे में जान गंवाने वाले सुभासपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के नाम पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर सड़क का निर्माण...

By INA News Desk
Jul 31, 2025 - 17:41
80 Views
दिवंगत सुभासपा नेता के नाम से बनेगा मार्ग- सुनील अर्कवंशी
दिवंगत सुभासपा नेता के नाम से बनेगा मार्ग- सुनील अर्कवंशी

(अम्बरीष कुमार सक्सेना) हरदोई। हादसे में जान गंवाने वाले सुभासपा के पूर्व जिला अध्यक्ष के नाम पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क गोपामऊ मुख्य मार्ग से उनके गांव सरखना तक जाती है।जमीनी नेता व सुभासपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मसिंह अर्कवंशी का मार्च में हरियावां रोड पर सड़क हादसे में निधन हो गया था।

समाज सुधार एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उनके महती योगदान को देखते हुए हाल ही में सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि सुनील अर्कवंशी ने उनके गांव की सड़क का निर्माण कराए जाने संबंधी पत्र पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को सौपा था, जिसका संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने जिला पंचायत प्रशासन हरदोई को दिवंगत सुभासपा नेता धर्मसिंह अर्कवंशी के नाम पर सड़क का निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए है। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आदेश के क्रम में जिला पंचायत प्रसासन ने सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

दो दिन पूर्व जिला पंचायत तकनीकी टीम ने सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी की मौजूदगी में सड़क की वर्तमान स्थिति की जांच की और निर्माण के लिए नाप जोख की है राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील अर्कवंशी ने बताया है हरदोई गोपामऊ मार्ग से ग्राम सरखना की की दूरी लगभग 2 किमी है जिला पंचायत की ओर से इसका आवंटन तैयार कराकर जिला पंचायत की ओर से जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सुभासपा नेता के नाम पर सड़क का निर्माण होने से ग्रामवासियों व क्षेत्र के लोगो ने खुशी जताई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि आज गुरुवार को जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी को इस संबंध में पंचायती राज कैबिनेट मंत्री द्वारा लिखा गया पत्र भी दिया गया है।

Also Read- शिव सत्संग मण्डल की भव्य कांवर यात्रा प्रमुख मार्गों से निकाली गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow