Deoband News: दीवार पर रंग करते समय झूले का रस्सा टूटा, पेंटर की मौत, फुलास अकबरपुर गांव का मामला। 

फुलास अकबरपुर गांव में रंगाई पुताई का कार्य रहा पेंटर हादसे का शिकार हो गया। दीवार पर रंग करते समय अचानक झूले का रस्सा...

By INA News Desk
Dec 9, 2024 - 18:54
50 Views
Deoband News: दीवार पर रंग करते समय झूले का रस्सा टूटा, पेंटर की मौत, फुलास अकबरपुर गांव का मामला। 

देवंबद। फुलास अकबरपुर गांव में रंगाई पुताई का कार्य रहा पेंटर हादसे का शिकार हो गया। दीवार पर रंग करते समय अचानक झूले का रस्सा टूट गया। इसमें ऊंचाई से गिरने के कारण पेंटर की मौत हो गई।

फुलास अकबरपुर निवासी सद्दाम (24) गांव में ही एक रिश्तेदार के घर पर रंगाई पुताई का कार्य कर रहा था। झूले पर लटक कर वह ऊपरी मंजिल की दीवार पर रंग कर रहा था। इसी दौरान अचानक झूले का रस्सा टूट गया और सद्दाम सिर के बल जमीन पर आ गिरा। इसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

Also Read- महाकुम्भ 2025: प्रयागराज महाकुम्भ में प्रवाहित होगी वेदों की गंगा, संतों के शिविर में गूंजेगी वेदों की वाणी।

परिजन उसे मुजफ्फरनगर लेकर जा रहे थे, इसी बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सद्दाम की शादी नहीं हुई थी और परिवार के लोग उसके लिए लड़की तलाश कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है। लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow