Hardoi: रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ, सांसद जयप्रकाश रावत ने किया उद्घाटन।

रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज, हरदोई में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश रावत

Dec 22, 2025 - 18:17
34 Views
Hardoi: रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ, सांसद जयप्रकाश रावत ने किया उद्घाटन।
रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ, सांसद जयप्रकाश रावत ने किया उद्घाटन।

हरदोई: रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज, हरदोई में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद जयप्रकाश रावत द्वारा किया गया.  इस अवसर पर उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इसके पश्चात उन्होंने कबड्डी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल प्रतियोगिता की शुरुआत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि का स्वागत कॉलेज के प्रबंधक सुयश वाजपेयी ने माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर किया. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कर रहे भारत सरकार के पूर्व सलाहकार एस.एन. अग्निहोत्री का सम्मान प्रधानाचार्य डॉक्टर अमित वर्मा ने किया. कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व प्रबंधक अरुणेश वाजपेयी ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश विद्यालयों में वार्षिकोत्सव जैसी शैक्षिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं धीरे-धीरे समाप्त होती जा रही हैं, किंतु रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज आज भी इन परंपराओं को जीवंत बनाए हुए है, जो सराहनीय है.  इस अवसर पर छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने सराहा। 

अपने संबोधन में सांसद जयप्रकाश रावत ने कहा कि रफी अहमद किदवाई इंटर कॉलेज जिले की एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण शैक्षिक धरोहर है.  इस विद्यालय ने शिक्षा के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न केवल जिले बल्कि प्रदेश स्तर पर हरदोई का नाम गौरवान्वित किया है. उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थान समाज के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कॉलेज की आर्थिक चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. 

 कार्यक्रम का संचालन डॉ. देशदीपक शुक्ला ने किया. कार्यक्रम में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष नरेश चंद्र शुक्ल, सदस्य अरुण मिश्र, प्रोफेसर अखिलेश वाजपेयी, पारुल दीक्षित, कपित गुप्ता, अभिषेक चंद्र मिश्र, सियाराम रठौर, अखिलेश सिंह,  डॉ. राजेश तिवारी, आलोक सिंह, राजीव मिश्र सहित अनेक नागरिक व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ए एवं बी टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला. रोमांचक उतार–चढ़ाव के बाद ए टीम ने बी टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। ए टीम के कप्तान सुंदरम राजपूत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 अंक अर्जित कर टीम को विजय दिलाई वहीं उपविजेता बी टीम के कप्तान प्रिंस कुमार ने 19 अंक प्राप्त किए. कबड्डी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एस.डी. कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी हंसराज कुशवाहा शामिल रहे। 

Also Read- मुख्यमंत्री ने सदन में समाजवादियों को दिखाया आईना, बोले- यूपी के जो सबसे बड़े होलसेलर हैं, उन्हें 2016 में समाजवादी पार्टी ने जारी किया था लाइसेंस।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow