Kanpur News: सेना के सम्मान में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा तिरंगा यात्रा। 

भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ कानपुर महानगर उत्तर के बैनर तले शिक्षकों, कर्मचारियों एवम समाज के अन्य प्रबुद्ध जनों द्वारा भारतीय सेना के ...

May 24, 2025 - 18:41
50 Views
Kanpur News: सेना के सम्मान में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा तिरंगा यात्रा। 

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ कानपुर महानगर उत्तर के बैनर तले शिक्षकों, कर्मचारियों एवम समाज के अन्य प्रबुद्ध जनों द्वारा भारतीय सेना के अभूतपूर्व शौर्य प्रदर्शन के सम्मान में तिरंगा यात्रा वीएसएसडी डिग्री कॉलेज से प्रारंभ हुई जिसमें वंदे मातरम एवम भारत माता की जय एवम भारतीय सेना की जिंदाबाद के नारे लगाए । यात्रा का शुभारम्भ प्रदेश संयोजक प्रो. अनिल मिश्रा एवम वीएसएसडी कॉलेज के प्राचार्य प्रो विपिन कौशिक ने किया।

Also Read- UK News: टीम ने कच्ची अबैध शराब की 7 भट्टी तोड़ी 90 लीटर शराब जप्त की 11000 ली, लहन नष्ट किया।

यात्रा में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय सह संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ डॉ शैलेंद्र द्विवेदी, जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ राहुल मिश्रा, कल्यानपुर विधानसभा संयोजक रवि शुक्ला, रतनलाल नगर मंडल संयोजक विवेक शर्मा, निवर्तमान तिलक नगर मंडल अध्यक्ष गौरव द्विवेदी, जिला सह संयोजक प्रो. ज्ञान प्रकाश , चंद्रदीप सिंह, अनिल कुशवाह, नीरू टण्डन समेत कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow