Viral News: खतरों का खिलाड़ी निकला ट्रैक्टर चालक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग। 

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि सड़क पर चलती गाड़ियों के साथ एक ट्रैक्टर भी नजर आ रहा है....

Jan 17, 2025 - 17:20
58 Views
Viral News: खतरों का खिलाड़ी निकला ट्रैक्टर चालक, वीडियो देख रह जाएंगे दंग। 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक ट्रैक्टर चालक से जुड़ा हुआ है जो की ट्रैक्टर को कुछ ऐसे अंदाज में चल रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी के होश उड़ते हुए दिखाई दे रहे।

  • ड्राइवर ने ऐसे चलाया ट्रैक्टर देखने वालों के उड़ गए होश

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां पर रोजाना हजार और लाखों की संख्या में वीडियो अपलोड किए जाते हैं। ज्यादातर वीडियो लोगों का मनोरंजन करने के लिए बनाए जाते हैं तो कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो कि लोगों को कुछ ना कुछ सीखने का काम करते हैं। लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो कि लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक ट्रैक्टर चालक का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर कोई दंग रहता हुआ दिखाई दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया है कि सड़क पर चलती गाड़ियों के साथ एक ट्रैक्टर भी नजर आ रहा है। काफी धीमी रफ्तार में ट्रैक्टर को शख्स चला रहा है। दरअसल हुआ ये है कि ट्रैक्टर पर ज्यादा सामान लोड होने के कारण ट्रैक्टर के आगे वाला हिस्सा, जहां इंजन होता है, वो हवा में उठ गया है। मगर ट्रैक्टर की ऐसी हालत होने के बाद भी उसका ड्राइवर डरे बिना उसे चलाकर उसके मंजिल तक लेकर जा रहा है। वायरल वीडियो कब और कहां का है इसके बारे में पता नहीं चल सका है लेकिन ट्रैक्टर चलाने वाला कमाल का जरूर है।

Also Read- Viral News: वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह, जलती चिता पर शख्स ने रोटी सेंकने का किया काम।

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को @HasnaZaruriHai से X प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में मजेदार बात लिखी गई है 'दम ट्रैक्टर में नहीं ड्राइवर में है।' वही इस वीडियो को अभी तक 30000 से ज्यादा लोग देख चुके हैं तो वहीं कई लोगों ने इस वीडियो पर लाइक और कमेंट किए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा भाई ड्राइवर के लिए सैल्यूट तो बनता है। दूसरे यूजर ने लिखा तगड़ा ही ड्राइवर निकला है। तीसरे यूजर ने लिखा ड्राइवर खतरों का खिलाड़ी है। चौथे यूजर ने लिखा बंदे में ही दम होता है, गाड़ी कोई सी भी हो चला लेगा। वहीं कई लोग तो चालक की जमकर तारीफ करते हुए भी दिखाई दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow