Viral News: वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह, जलती चिता पर शख्स ने रोटी सेंकने का किया काम।

सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों लाखों वीडियो वायरल होते हैं। वीडियो तो लोगों का इंटरटेनमेंट करने के लिए बनाए जाते हैं जिसमें कई लोग डांस करते हुए ...

Jan 16, 2025 - 12:07
444 Views
Viral News: वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह, जलती चिता पर शख्स ने रोटी सेंकने का किया काम।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक शमशान घाट का है जहां पर एक शख्स जलती चिता पर रोटियां सेंकता हुआ दिखाई दिया और शख्स के चेहरे पर काफी खुशी दिखाई दी।

  • श्मशान घाट पर रोटियां सेंकने का शख्स ने किया काम

सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों लाखों वीडियो वायरल होते हैं। वीडियो तो लोगों का इंटरटेनमेंट करने के लिए बनाए जाते हैं जिसमें कई लोग डांस करते हुए दिखाई देते हैं तो कई वीडियो कॉमेडी से जुड़े हुए बनाए जाते हैं। वहीं कई वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों को डराने का काम भी करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी डर जाएंगे। दरअसल आपने देखा होगा कि शमशान घाट पर मुर्दे को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाता है जहां पर उसका अंतिम संस्कार किया जाता है। ऐसे में कई लोग श्मशान घाट पहुंचने पर डरते भी हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है जिसमें देखा गया है कि एक युवक श्मशान घाट में जलती चिता पर खाना बना रहा है। चिता जलकर भस्म हो चुकी है, जिस पर युवक तवा रखकर रोटियां सेंकते हुए नजर आ रहा है। बगल में ही खाने के लिए बर्तन भी रखे हुए हैं। इससे यह बात समझ आ रही है कि रोटियां सेकने के साथ-साथ युवक अपना पूरा खाना भी उसी भस्म चिता पर बनाता है। वहीं युवक रोटियां और खाना बनाने के बाद इस शमशान घाट पर टेंट लगाकर रहता भी है।

Also Read- Viral News: भाई प्लेन को साइड में लगा ले, सिगरेट पीनी है, फिर उड़ा लेना जहाज

  • वायरल वीडियो पर लोगों ने किये कमेंट

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को इंस्टाग्राम पर @Nishantt023 के नाम से अपलोड किया गया है। इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं तो कई लोगों ने वीडियो पर लाइक भी किए हैं। तो वही कई यूजर्स वीडियो पर कमेंट करते हुए भी दिखाई दिए हैं। एक यूजर ने वायरल वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा इसे कहते हैं दूसरों की चिता पर रोटी सेंकना। दूसरे ने लिखा तुम जीवन भर अहंकार में रहे। अंत में तुम्हारी चिता पर रोटियां सेंकी जा रही हैं। तेरी-मेरी हम सब की औकात इतनी ही है। मिट्टी में जाने वालों तुम्हारे तो हालात और भी बुरे हैं, तुम्हारा तो मांस एक-एक कीड़ा चुन-चुन के जमीन में खाता है। वही वायरल वीडियो पर बाकी के यूजर्स भी शख्स की हरकत को लेकर कमेंट करने से पीछे नहीं हट रहे।

View this post on Instagram

A post shared by Nishantt023 (@nishantt023)

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow