Political News: कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव को लेकर चौथी सूची को किया जारी, जाने किसको कहां से मिला टिकट।

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने बीते कुछ दिन पहले तीन सूची को जारी किया था वही...

Jan 16, 2025 - 12:21
81 Views
Political News: कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव को लेकर चौथी सूची को किया जारी, जाने किसको कहां से मिला टिकट।

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-

दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी आखिरी चौथी सूची को जारी कर दिया है। इस सूची में कुल पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

  • कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों को यहां से दिया टिकट

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने बीते कुछ दिन पहले तीन सूची को जारी किया था वही 15 जनवरी को अपनी चौथी और आखिरी सूची को जारी कर दिया है। इस सूची में कुल पांच उम्मीदवारों के नाम शामिल है। इसमें रोहिणी से सुमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धनक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी, सुरेन्द्र कुमार को बवाना विधानसभा सीट से टिकट दिया गया, वही अर्जुन भड़ाना को बदरपुर से टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारने का काम किया है। कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और दावा किया है कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ हम सरकार बनाएंगे।

Also Read-Political News: शिर्डी में अमित शाह कार्यकर्ता सम्मेलन में की शिरकत, बोले- घमंडिया गठबंधन टूटने की हो गई शुरुआत।

  • आप-कांग्रेस अलग-अलग रही चुनाव

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर यहां विपक्षी पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं। एक तरफ आम आदमी पार्टी अलग चुनाव लड़ रही है तो दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी भी अलग चुनाव लड़ते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन बनाया गया था। जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हुआ था। लेकिन विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला लिया। यहां आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधने का काम कर रही है तो कांग्रेस पार्टी भी आप और बीजेपी पर निशाना साथ रही हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बड़े-बड़े नेता बीजेपी की तरफ से जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि वह पूर्ण बहुमत के साथ यहां पर अपनी सरकार बनाएंगे। बताते चलें कि 5 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होंगे और 8 फरवरी को इसके नतीजे सामने आएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow