Mumbai News: इंडिगो फ्लाइट को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्टी में लिखा कुछ ऐसा उड़ गए सभी के होश।
मुंबई से इंडिगो एयरलाइंस की गोवा-मुंबई फ्लाइट 6E-5101 में 13 जनवरी को मिले धमकी भरे पत्र ने हड़कंप मचा दिया। पत्र में एक तरफ "बम से सावधान" ....

अशरफ अंसारी की रिपोर्ट-
इंडिगो फ्लाइट में एक धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई है। बताया गया कि शौचालय के अंदर किसी यात्री ने इस पत्र को रख दिया था।
- शौचालय में पड़ा था धमकी भरा पत्र
मुंबई से इंडिगो एयरलाइंस की गोवा-मुंबई फ्लाइट 6E-5101 में 13 जनवरी को मिले धमकी भरे पत्र ने हड़कंप मचा दिया। पत्र में एक तरफ "बम से सावधान" और दूसरी तरफ "बदला" लिखा हुआ था। इसके बाद एयरलाइंस कर्मचारी ने यात्री हिमांशु खन्ना द्वारा शौचालय में पाए गए पत्र की सूचना दी, जिसके बाद पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी गई। इस घटना के संबंध में मुंबई एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच कर रही है और इस धमकी के पीछे के उद्देश्य और व्यक्ति की पहचान का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
- धमकी भरा पत्र मिलने के बाद जांच में जुटी टीम
एयरलाइन में धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) टीम को जानकारी दी गई। जैसे ही प्लेन लैंड किया गया वैसे ही टीम फ्लाइट के अंदर जांच पड़ताल करने के लिए पहुंची लेकिन उसके अंदर कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद एयरलाइंस की टीम ने पूरे मामले को लेकर मुंबई पुलिस को जानकारी दी। वही धमकी बार पत्र मिलने के बाद इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से बताया गया कि मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उड़ान 6E-5101 के विमान को अलग ले जा गया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से नीचे उतारा गया। उसके बाद टीम के द्वारा जांच पड़ताल की गई लेकिन कुछ भी नहीं मिला। हमारी एयरलाइंस यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेती है और पूरी तरीके से यात्रियों को फैसिलिटी मिले इस पर भी ध्यान देती है।
What's Your Reaction?






