Sambhal News: सम्भल के उलेमा ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पर हमला। 

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम रजा ने मस्जिद में जुमे की नमाज में होने वाली तकरीर का अप्रूवल लेने का आदेश दिया है मस्जिदों.....

Nov 19, 2024 - 13:53
199 Views
Sambhal News: सम्भल के उलेमा ने छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पर हमला। 
मौलाना वसी अशरफ

रिपोर्ट- उवैस दानिश, सम्भल

छत्तीसगढ़ में जुमे की नमाज में होने वाली तकरीर के अप्रूवल के कानून पर सियासी घमासान शुरु हो गया है सम्भल के मौलाना ने इसे संविधान विरोधी बताया है मौलाना ने कहा है मस्जिद से सियासी तकरीर नहीं होती उन्होंने इसे जुल्मज्यादती बताते हुए छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पर हमला बोला है।

यहां पहले आपको बताते चलें कि आखिर पूरा मामला है क्या? दर असल छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम रजा ने मस्जिद में जुमे की नमाज में होने वाली तकरीर का अप्रूवल लेने का आदेश दिया है मस्जिदों से सियासी तकरीर का आरोप है। वहीं वक्फबोर्ड के अध्यक्ष के आदेश का सम्भल के मौलाना वसी अशरफ ने विरोध किया है।

Also Read -महाकुंभ 2025 विशेष: महाकुंभ में संगम की कलकल के साथ ही मन मोह लेगी 90 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षियों की कलरव।

 उन्होंने आदेश को संविधान विरोधी बताते हुए नए कानून को मानने से इंकार किया है। मौलाना ने कहा कि मस्जिद से सियासी तकरीर नहीं होती मस्जिद से सिर्फ मजहब की बात होती है। पोलियो दवा जैसे जरूरी ऐलान मस्जिद से किए जाते हैं। छत्तीसगढ़ वक्फ ब़ोर्ड के अध्यक्ष ने अपने नंबर बनाने को ये कानून लागू किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow