Lucknow: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर : केशव प्रसाद मौर्य

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर

May 26, 2026 - 19:24
64 Views
Lucknow: प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर : केशव प्रसाद मौर्य
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में देश निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि वैश्विक ऊर्जा संकट जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों को उससे निपटने का प्रभावी मंत्र दिया है, जिसका पालन देश के नागरिक स्वेच्छा से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए किसी प्रकार के सरकारी दबाव या अनिवार्य आदेश की आवश्यकता नहीं पड़ी, बल्कि जनता ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए सकारात्मक सहभागिता निभाई है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि देश आज हर क्षेत्र में तेज गति से प्रगति कर रहा है। आधारभूत संरचना, ऊर्जा, कृषि, उद्योग, डिजिटल तकनीक और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी दलों के नेता गैर-जिम्मेदाराना तरीके से प्रश्न उठाने का कार्य कर रहे हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि देश प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार  जनहित और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आम जनता के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।

Also Read- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महराजगंज में ₹208 करोड़ से अधिक की 79 परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow