Hardoi: हरदोई में यू०पी० ट्रेड शो स्वदेशी मेला का आयोजन, विभिन्न विभागों ने लगाए 50 स्टाल। 

जिले के शहीद उद्यान (कम्पनी बाग) में यू०पी० इण्टरनेशन ट्रेड शो की तर्ज पर यू०पी० ट्रेड शो स्वदेशी मेला का भव्य आयोजन किया गया। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने

Oct 16, 2025 - 18:59
40 Views
Hardoi: हरदोई में यू०पी० ट्रेड शो स्वदेशी मेला का आयोजन, विभिन्न विभागों ने लगाए 50 स्टाल। 
हरदोई में यू०पी० ट्रेड शो स्वदेशी मेला का आयोजन, विभिन्न विभागों ने लगाए 50 स्टाल। 

हरदोई। जिले के शहीद उद्यान (कम्पनी बाग) में यू०पी० इण्टरनेशन ट्रेड शो की तर्ज पर यू०पी० ट्रेड शो स्वदेशी मेला का भव्य आयोजन किया गया। उपायुक्त उद्योग हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि नोडल उद्योग विभाग के साथ-साथ उद्यान विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग तथा खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा कुल 50 स्टाल लगाए गए। इन स्टालों पर जनपद में उत्पादित विभिन्न प्रकार के स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।

मेले में इत्र, धूपबत्ती, मिट्टी के बर्तन, गाय के गोबर से बने गणेश, दियाली, मूर्तियां, हैंडलूम प्रोडक्ट्स, खादी से बनी विभिन्न वस्तुएं, एनआरएलएम द्वारा बुनी हुई आकृतियां, खाद्य सुरक्षा विभाग के स्टालों पर चाट-बताशा, पिज्जा, मोमोज आदि शामिल रहे। इसके अलावा सीएम युवा उद्यमियों के स्टालों पर इत्र, फोटो स्टूडियो और रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानें सजीं। आम जनता ने बेकरी आइटम्स, मोमबत्ती, धूपबत्ती, दियाली आदि की जमकर खरीदारी की।दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे से 8 बजे तक अश्वनी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसने मेले को और आकर्षक बना दिया।

कार्यक्रम में सी०एस०एन० कालेज एवं आई०टी०आई हरदोई के विद्यार्थियों ने भ्रमण कर स्थानीय उत्पादों से रूबरू हुए। यह मेला स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और स्थानीय कारीगरों को मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण साबित हो रहा है।

Also Read- Hardoi : हरदोई में रबी उत्पादकता पर संगोष्ठी और मिलेट्स मेला का आयोजन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow