डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश को मिले ग्रोथ और गति के पंख- नन्दी

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में जनपद एटा में आयोजित श्री सीमेंट के प्लांट के उ‌द्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक

Aug 21, 2025 - 19:17
419 Views
डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश को मिले ग्रोथ और गति के पंख- नन्दी
डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश को मिले ग्रोथ और गति के पंख- नन्दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में जनपद एटा में आयोजित श्री सीमेंट के प्लांट के उ‌द्घाटन समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी भी सम्मिलित हुए। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री नन्दी ने कहा कि यह यूनिट रोजगार के प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष अवसर उत्पन्न करेगी। क्षेत्र के सामाजिक आर्थिक विकास में योगदान देगी तथा सहायक उद्योगों के विकास को भी समर्थन प्रदान करेगी। 

मंत्री नन्दी ने कहा कि आज का दिन जनपद एटा के लिए भी अविस्मरणीय है। एटा के चहुँमुखी विकास की स्वर्णिम यात्रा में औद्योगिक पहचान का एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यह प्लान्ट क्षेत्र के चैमुखी आर्थिक विकास एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार सृजन की दृष्टि से मील का पत्थर सिद्ध होगा। 

डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश निवेश आकर्षण और नये उद्योगों की स्थापना में एक रोल मॉडल के रूप में उभरा है। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के बाद अब सभी प्रोजेक्ट एक-एक करके धरातल पर साकार रूप ले रहे हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश का औद्योगिक विकास मॉडल वास्तविकता की ठोस और मजबूत बुनियाद पर आधारित है। 

 उत्तर प्रदेश को ग्रोथ और गति के पंख मिले हैं। जिसने नये भारत के नये उत्तर प्रदेश को ग्रोथ इंजन के रूप में एक नई पहचान दी है। आज हम सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश होने के साथ ही सबसे बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने वाले प्रदेश बने हैं। बदले परिवेश और बदले इकोसिस्टम में निवेश बेहद सरल, समयबद्ध और तीव्र हुआ है। सकारात्मक कार्यशैली, पारदर्शी कार्यप्रणाली और अनुकूल नीतियों ने निवेशकों का भरोसा और विश्वास अर्जित किया है।

चाक चैबन्द कानून-व्यवस्था, पारदर्शी और जवाबदेह मशीनरी, सिंगल विंडो सिस्टम, सेक्टर वाइज प्रैक्टिकल सेक्टोरल पॉलिसीज, सस्ती-सुलभ लॉजिस्टिक सुविधायें, रोड, एयर और वाटर कनेक्टिविटी एवं निवेश फ्रेंडली इकोसिस्टम ने उत्तर प्रदेश के इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट को नई ऊंचाई और नई रफ्तार प्रदान की है। यही कारण है कि जहाँ दुनिया में इन्वेस्टमेंट का बेस्ट डेस्टिनेशन भारत है तो वहीं देश में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टमेंट का बेस्ट डेस्टिनेशन बनकर उभरा है।

Also Read- बिहार में मतदाता सूची विवाद- तेजस्वी यादव ने NDA सांसद वीणा देवी पर लगाया दो वोटर आईडी रखने का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow