Uttrakhand News: जबरन भूमि पर जोतकर कब्जा करने का प्रयास दी कोतवाली में तहरीर
उसने कहा यह हमारी भूमि है इस पर बैठा हूं तुम लोग यहां से चले जाओ वरना अंजाम बुरा होगा और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने न्याय की गुहा...
रिपोर्टर: आमिर हुसैन
By INA News Uttrakhand.
बाजपुर /उधमसिंह नगर: ग्राम विक्रमपुर में स्थित भूमि पर किसान नेता ने 25-30 अन्य लोगों के साथ ट्रैक्टर से जबरन जमीन जोतकर कब्जा करने का किया प्रयास।सूद कालोनी भोना इस्लाम नगर निवासी साहिल अग्रवाल पुत्र स्व देवेंद्र कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाते हुए बताया मेरे पिता स्व देवेंद्र कुमार पुत्र भगत राम वर्ष 1992 से इस भूमि पर काबिज है।
उनकी मृत्यु 6.8.2021 को होने के बाद विरासतन में मेरी माता सरोज सिंगल नाम दर्ज हुई। 7 फरवरी 2025 को सुबह 10:00 बजे भूमि पर गया तो देखा परविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह उर्फ विक्की रंधावा निवासी केशो वाला अपने 25,30 साथियों के साथ जमीन जोत कर कुर्सी डालकर बैठा था। जिस पर हमने पूछा आप हमारी भूमि पर कैसे बैठे हो।
Also Read: Hardoi News: खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के माध्यम से आधार नामांकन में हो रही अवैध वसूली
उसने कहा यह हमारी भूमि है इस पर बैठा हूं तुम लोग यहां से चले जाओ वरना अंजाम बुरा होगा और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
वही भाकियू के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा ने कहा यह भूमि हमारे नाम पर दर्ज है इस भूमि पर इन लोगों ने जबरन कब्जा कर रखा था हमने अपनी भूमि जोतकर फसल लगाएंगे हमारे द्वारा किसी भूमि पर कोई कब्जा नहीं किया गया है।यह भूमि हमारे नाम पर दर्ज है। हमारे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
What's Your Reaction?









