Varanasi News: चैत्र नवरात्रि में CM ने किया दर्शन-पूजन, लस्सी बना रहे बच्चे के पास पहुंचे CM, दी चॉकलेट, पढ़ाई पर जोर देने को कहा

CM व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने गुरुवार को काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन कर आरती की। यहां से वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। सीएम ने बाबा के गर्भ....

Apr 3, 2025 - 23:17
 0  56
Varanasi News: चैत्र नवरात्रि में CM ने किया दर्शन-पूजन, लस्सी बना रहे बच्चे के पास पहुंचे CM, दी चॉकलेट, पढ़ाई पर जोर देने को कहा

सार-

  • गोरक्षपीठाधीश्वर ने गुरुवार को काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव दरबार में टेका मत्था
  • इसके पहले 12 मार्च को सीएम ने किया था दर्शन-पूजन, एल एंड टी के अधिकारियों ने CM को सौंपी चाबी

By INA News Varanasi.

वाराणसी: CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने शक्ति के पर्व चैत्र नवरात्रि में गुरुवार को शिव की आराधना की। CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने वाराणसी दौरे के दौरान काशी कोतवाल काल भैरव तथा काशी विश्वनाथ दरबार में मत्था टेका।CM व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी (Yogi) आदित्यनाथ ने गुरुवार को काशी कोतवाल काल भैरव का दर्शन कर आरती की। यहां से वे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और विधि विधान से दर्शन-पूजन किया। सीएम ने बाबा के गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन किया। CM ने यहां प्रदेशवासियों के सुखी-समृद्ध जीवन की कामनाा की।गौरतलब है कि इसके पहले 12 मार्च को CM ने काशी विश्वनाथ धाम, 'काशी कोतवाल' काल भैरव व अन्नपूर्णा माता के मंदिर में पूजन-अर्चन किया था। दर्शन-पूजन के दौरान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी आदि मौजूद रहे।

  • लस्सी बना रहे बच्चे को दी चॉकलेट

मंदिर दर्शन करके लौट रहे CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ की नजर एक बच्चे पर गयी। उन्होंने देखा कि बच्चा दुकान पर लस्सी बना रहा है। यह देख CM उसके पास पहुंच गए। उसका हालचाल जानते हुए पढ़ाई-लिखाई के बारे में पूछा। CM ने उसे चॉकलेट भी दिया और खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा।

  • श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को एल एंड टी ने दिए 5 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट

श्री काशी विश्वनाथ धाम को एल एंड टी कंपनी ने 5 इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सौंपे। धाम में कंपनी के अधिकारियों ने गोल्फ कार्ट की चाबी CM योगी (Yogi) आदित्यनाथ को सौंपी।जीरो व्हीकल जोन के दौरान प्रशासन इस गोल्फ कार्ट को दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए प्रयोग करेगा। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्रा ने बताया कि इससे दिव्यांगजनों और बुजुर्गों आदि को मंदिर तक पहुंचने में सुविधा होगी। इस मौके पर एल एंड टी के डोमेस्टिक मार्केटिंग हेड संजीव शर्मा, पराग जैन आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow