Varanasi : मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल व बाबा विश्वनाथ के चरणों में झुकाया शीश 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री के संभावित वाराणसी दौरे के दृष्टिगत सर्किट हाउस में प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री ने 'काशी कोतवाल' बाबा कालभैरव

By INA News Desk
Apr 21, 2026 - 23:12
39 Views
Varanasi : मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल व बाबा विश्वनाथ के चरणों में झुकाया शीश 
Varanasi : मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल व बाबा विश्वनाथ के चरणों में झुकाया शीश 

सीएम योगी ने बीएलडब्ल्यू का दौरा कर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण

वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। प्रधानमंत्री के संभावित वाराणसी दौरे के दृष्टिगत सर्किट हाउस में प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री ने 'काशी कोतवाल' बाबा कालभैरव एवं श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात् उन्होंने बीएलडब्ल्यू का दौरा कर प्रधानमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया। 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा, राय धर्मेंद्र सिंह, अश्वनी त्यागी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. अवधेश सिंह, भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

Also Click : Sitapur : सरैया चौकी स्कूल में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow