नेपाल सीमा से सटे 7 जिलों में 60 दिनों में 130 अवैध निर्माणों पर चला योगी का बुलडोजर।

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित....

Aug 7, 2025 - 16:30
 0  48
नेपाल सीमा से सटे 7 जिलों में 60 दिनों में 130 अवैध निर्माणों पर चला योगी का बुलडोजर।
नेपाल सीमा से सटे 7 जिलों में 60 दिनों में 130 अवैध निर्माणों पर चला योगी का बुलडोजर।

Highlights

  • सीएम योगी के निर्देश पर अब तक चिन्हित किये गये 298 अवैध निर्माण, 223 को भेजी गयी नोटिस 
  • अब तक सबसे अधिक श्रावस्ती में 149 अवैध निर्माण को किया गया चिन्हित, 140 किये गये सील 
  • श्रावस्ती में 37 अवैध निर्माण पर गरजा योगी का पीला पंजा, अभी भी एक्शन जारी
  • सीएम योगी के निर्देश पर पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में अवैध निर्माण के खिलाफ की जा रही कार्रवाई 
  • नेपाल सीमा से सटे 7 जिलाें में अवैध मस्जिद, ईदगाह, मदरसे और मजार के खिलाफ की जा रही है ताबड़तोड़ कार्रवाई 
  • महराजगंज में 31, बलरामपुर में 21, लखीमपुर खीरी में 3, सिद्धार्थनगर में 21, बहराइच में 15 और पीलीभीत में 2 अवैध निर्माण ध्वस्त किये गये 

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध कब्जों और बिना मान्यता संचालित धार्मिक संस्थानों के खिलाफ ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई की गयी। इस दौरान कुल 298 अवैध मस्जिद, ईदगाह, मदरसे और मजार को चिन्हित किया गया जबकि 223 अवैध निर्माण के खिलाफ नोटिस जारी की गयी। वहीं, 198 अवैध निर्माण को सील करते हुए 130 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। सीएम योगी का बुलडोजर पीलीभीत, श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में अवैध निर्माण पर खूब गरजा। वहीं, सबसे अधिक श्रावस्ती में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गयी। 

  • श्रावस्ती में 140 अवैध निर्माण सील किये गये और 37 पर चला सीएम योगी का बुलडोजर

श्रावस्ती जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इंडो नेपाल बार्डर के 10 किमी. के मध्य सरकारी भूमि और निजी भूमि पर बने अवैध मजिस्द, ईदगाह, मदरसे और मजार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ऐसे में याेगी सरकार के निर्देश पर श्रावस्ती में अब तक 149 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 149 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 140 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 37 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। डीएम ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभी भी कार्रवाई जारी है। लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया कि जिले में कुल 13 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया। इनमें से 1 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 10 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 3 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। इसी तरह महराजगंज में 45 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से सभी 45 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 24 अवैध निर्माण को सील किया गया। वहीं, 31 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया।

  • बलरामपुर में 19 अवैध निर्माण सील किये गये तो 21 अवैध निर्माण को किया गया ध्वस्त

सिद्धार्थनगर में 23 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 2 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं, बहराइच में 25 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 25 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 5 अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही 15 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। पीलीभीत में 2 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इन दोनों ही अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। वहीं, बलरामपुर में 41 अवैध निर्माण को चिन्हित किया गया है। इनमें से 1 अवैध निर्माण को नोटिस दी गयी जबकि 19 अवैध निर्माण को सील किया गया। साथ ही 21 अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। याेगी सरकार के निर्देश पर पिछले 60 दिनों में नेपाल सीमावर्ती इलाकों में अवैध निर्माण के खिलाफ श्रावस्ती ने सबसे अधिक कार्रवाई की। वहीं, इसके बाद महराजगंज और बलरामपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ बुलडोजर गरजा।

Also Read - रामनगरी की गरिमा को मिलेगा नया द्वार, अयोध्या में बन रहा है भव्य 'तिलक प्रवेश द्वार'।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।